छत्तीसगढ़ में जीत के रणनीतिकार नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने बनाया National Working President

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 14 Dec, 2025 06:30 PM

bjp strengthens national strategy nitin nabin appointed national working presid

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी नेतृत्व ने...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की अहम भूमिका निभाएंगे।

बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले नबीन ने संगठन के विभिन्न पदों पर काम करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। बिहार भाजपा में वे अनुशासित संगठनकर्ता और तेज निर्णय लेने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!