Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 01:50 PM

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
रायपुर। राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। इसी को लेकर Bharatiya Janata Party ने चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस सूची में Vijay Sharma को Bihar की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा ने बिहार के साथ-साथ Haryana और Odisha के लिए भी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है, जहां इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि मैदान में छह उम्मीदवार हैं।
एनडीए की ओर से Nitish Kumar, Ramnath Thakur, Nitin Nabin, Shivesh Kumar और Upendra Kushwaha ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं Rashtriya Janata Dal ने AD Singh को उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल बिहार में पांचवीं सीट को लेकर सियासी समीकरण फंस गए हैं, जिसके चलते चुनाव की स्थिति बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra को भी बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसके अलावा हरियाणा के लिए Harsh Sanghavi और ओडिशा के लिए Chandrashekhar Bawankule को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट को लेकर बने सियासी समीकरणों के कारण बिहार की राजनीति पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।