Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 05:52 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि कोरबा में कुल...
कोरबा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि कोरबा में कुल सिंह कंवर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनजातीय समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उद्देश्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है। पार्टी संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।