BJP नेता के बेटे पर किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप, मैनेजर को बंधक बनाकर की मारपीट, मांगे 5 लाख रुपये

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Feb, 2026 06:48 PM

singrauli news bjp leader s son accused of kidnapping

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गन्नई गांव से कम्पोजिट दुकान के मैनेजर मनोज राय के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें जबरन पकड़कर करीब...

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गन्नई गांव से कम्पोजिट दुकान के मैनेजर मनोज राय के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें जबरन पकड़कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया, बेरहमी से मारपीट की गई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

बंधक बनाकर मारपीट और नगदी लूट 
जानकारी के अनुसार भोले बैस, मोहन यादव और उनके 6-7 साथियों ने मनोज राय को पकड़कर बंधक बनाया। इस दौरान दुकान में रखी नगद राशि भी लूटे जाने का आरोप है। फिरौती की रकम नहीं देने पर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर को मुक्त कराया। घायल मनोज राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने अपहरण, मारपीट, लूट और फिरौती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड 
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोले बैस, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुलाब बैस का पुत्र है। उस पर पहले भी अवैध रेत परिवहन, शराब तस्करी और मारपीट के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। सह-आरोपी मोहन यादव डायल-100 में चालक रह चुका है।

पुलिस का पक्ष
देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन में मनोज राय अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़े गए थे, जिस पर मामला दर्ज किया गया। वहीं मनोज राय ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों प्रकरणों में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!