Edited By Desh Raj, Updated: 11 Feb, 2026 06:07 PM

मध्यप्रदेश के देवास एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बीजेपी नेता की गुंडागर्दी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यहां बीजेपी नेता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने न्यायाधीश को गालियां तक दे दीं। न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की गई। तीन...
(देवास): मध्यप्रदेश के देवास एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बीजेपी नेता की गुंडागर्दी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यहां बीजेपी नेता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने न्यायाधीश को गालियां तक दे दीं। न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की गई। तीन युवकों ने जिला न्यायाधीश के साथ बदतमीजी की और सरेआम गालियां दीं।
वहीं जिला न्यायाधीश के साथ हुई इस घटना पर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आया औरआरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका साथ देने वाले साथी फरार हो गए हैं। इसके साथ आरोपी के अवैध निर्माणों को भी धराशायी कर दिया गया ।
न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता
जानकारी के मुताबिकत देवास में न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की ये घटना सामने आई है की गई। मिली जानकारी के अनुसार चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ यह वारदात नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में हुई है । देवास ग्रीन कालोनी के बाहर बीजेपी नेता पंकज घारू और उसके साथियों ने जज बहरावत के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और इलाके में सनसनी फैला दी। जस्टिस को सरेआम गालियां देने के बाद में तीनों आरोपी भाग गए।
न्यायाधीश अपनी कार से न्यायालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच आरोपी पंकज घारू और उसके साथियों ने गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर दी और रास्ता रोक दिया। न्यायाधीश ने वाहन हटाने को कहा तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं पुलिस ने भी घटना की संजीदगी को समझते हुए फौरन कार्रवाई की और एक आरोपी का अवैध निर्माण ढहा दिया। साथ ही आरोपी बीजेपी नेता पंकज घारू को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जयशिव नगर में अवैध संपत्ति और मक्सी बायपास स्थित शासकीय ज़मीन पर बनाए गए पोल्टी फार्म को भी पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया है। लिहाजा न्यायाधीश के साथ पेश आए इस वाक्या से जिले में हड़कप हैं। न्यायाधीश के साथ हुए इस तरह के व्यव्हार से हर कोई हैरान है और इस तरह के नेताओं के बढ़ते हौंसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। न्यायाधीश बहरावत जिला कोर्ट में चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं।