Gold-Silver Big Update: सोना-चांदी में बड़ा उलटफेर! रेट देख चौंक जाएंगे आप

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Feb, 2026 12:06 PM

gold silver rates shock prices swing investors surprised

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है। 29 जनवरी को लाइफ टाइम हाई छूने के बाद आई भारी गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से तेज हलचल दिख रही है।

भोपाल: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है। 29 जनवरी को लाइफ टाइम हाई छूने के बाद आई भारी गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से तेज हलचल दिख रही है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोने दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिला।

चांदी में एक झटके में ₹8,290 की तेजी

MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद ₹2,52,548 प्रति किलो से उछलकर ओपनिंग में ही ₹2,60,838 प्रति किलो पहुंच गई। यानी एक दिन में ही चांदी ₹8,290 महंगी हो गई।
हालांकि, इतनी तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई ₹4,20,048 प्रति किलो से करीब ₹1,59,210 सस्ती चल रही है। 29 जनवरी को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद से इसमें भारी गिरावट आई थी। 

10 ग्राम सोने का ताजा भाव

सोने में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को ₹1,56,803 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को खुलते ही इसमें ₹1,633 की तेजी आई और भाव ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

हाई से अभी भी ₹34,660 सस्ता सोना

29 जनवरी को सोना ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मौजूदा रेट देखें तो सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से ₹34,660 सस्ता मिल रहा है।

क्या संकेत दे रहा है बाजार?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अभी भी बड़ी गिरावट यह संकेत देती है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। अगर आप सोना-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा कीमतें हाई लेवल से तुलना में राहत जरूर दे रही हैं, लेकिन बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!