Gold-Silver Prices: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, चांदी भी फिसली, जानें वजह

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2026 12:35 PM

gold silver prices gold witnesses its biggest monthly decline in 17 years silv

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है। यहीं वजह है कि सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से उतार चढ़ाव जारी है...

एमपी डेस्क : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है। यहीं वजह है कि सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से उतार चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार 31 मार्च को हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इस महीने अब तक सोना करीब 16% तक टूट चुका है, जो 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है।

आज की कीमतें

मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में करीब 1.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,578.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.2% बढ़कर 4,611.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा स्पॉट सिल्वर में 3.3% की तेजी आई और यह 72.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसके बावजूद, सोने की कीमतें इस महीने अब तक 13% से अधिक गिर चुकी हैं। यह अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। हालांकि तिमाही आधार पर सोना अभी भी करीब 5% की बढ़त में है, लेकिन लगातार गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

MCX पर 3000 रुपए तक टूटा सोना

सोमवार की बात करें तो बाजार खुलते ही MCX पर गोल्ड की कीमत 3,000 रुपए से ज्यादा गिर गई। 5 जून डिलीवरी वाला सोना 1,47,255 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद स्तर से गिरकर 1,46,850 रुपए पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,44,212 रुपए तक फिसल गया। 

चांदी में भी तेज गिरावट

चांदी की कीमत में भी 2,191 रुपए गिरावट देखने को मिली। 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,27,954 रुपए प्रति किलो के पिछले बंद से बढ़कर 2,28,106 रुपए पर खुली लेकिन जल्द ही गिरकर 2,25,763 रुपए तक पहुंच गई। 

क्यों आई गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान से जुड़े तनाव के बाद डॉलर में 2% से ज्यादा की तेजी आई है, जिससे सोने-चांदी की मांग पर असर पड़ा है। इस महीने अब तक सोने की कीमत में करीब 16% गिरावट दर्ज की गई है, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। इस मासिक गिरावट के बावजूद, इस तिमाही में सोने की कीमतें अभी भी लगभग 5% बढ़ी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!