Breaking

कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया है- PM मोदी, अगर MP में कांग्रेस आई तो ये फिर से बीमारू राज्य बना देगी

Edited By meena, Updated: 25 Sep, 2023 02:05 PM

congress has turned democracy into a dynastic pm modi

PM मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे हैं।

भोपाल: PM मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी। एमपी की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण बिल के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो किया। करीब 10 मिनट के रोड शो के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचें और लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

PunjabKesari

वे युवा सौभाग्याशाली है जिन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जंबूरी मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।


PunjabKesari

अगर एमपी में कांग्रेस आई तो फिर से बीमारू राज्य बना देगी- पीएम मोदी

जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट का अपना काम बना लिया। एमपी के लिए आने वाले कुछ साल बहुत अहम हैं। ये समय भारत और एमपी को विकसित मध्यप्रदेश बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों-करोड़ों के भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को नुकसान होगा। जहां-जहां कांग्रेस गई है उस राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस एमपी को एक बार फिर बीमारू बना देगी।

PunjabKesari

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है: PM

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा दिन प्रतिदिन विकास की राह पर है। आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

PunjabKesari

हमने गरीब का जीवन बेहतर किया: PM

भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है और जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। 

महिला आरक्षण बिल पर कहते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। राज्यसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून पास हुआ। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश ने नया इतिहास रच दिया है। माताएं बहनें दशकों  से इंतजार कर रही थीं, ये कहा जाने लगा कि नहीं हो पाएगी। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!