दिग्विजय सिंह को भा गया PM मोदी का ये काम ! कर दी दिल खोल कर तारीफ (VIDEO)

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2025 06:24 PM

वैसे तो कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह आमतौर पर भाजपा सरकार और पीएम मोदी को घेरने और निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते...

इंदौर : वैसे तो कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह आमतौर पर भाजपा सरकार और पीएम मोदी को घेरने और निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। आए दिन पीएम मोदी और मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना आम बात है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में इस बार पीएम मोदी के प्रति उनका लहजा कुछ नर्म नजर आया। जहां उन्होंने न केवल पीएम मोदी की तारीफ की, बल्कि कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

इंदौर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए छतरपुर में बागेश्वर धाम में पीएम मोदी के द्वारा कैंसर अस्पताल निर्माण का भूमिपूजन करने पर उन्हें बधाई दी और उनकी तारीफ़ भी की।

उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने की जरुरत है। यही असली नारायण सेवा है।  उन्होंने आगे कहा कि, यही नारायण सेवा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों की मदद करते हुए ऐसी संस्थाओं पर ध्यान देंगे तो उसका ज्यादा असर पड़ेगा। यही सनातन धर्म का मार्ग है। नर ही नारायण है। नर सेवा में लगो और धर्म का उपयोग राजनीति में करना बंद करो।

दिग्विजय सिंह के इस वीडियो को म.प्र.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी साझा किया है। साथ ही साथ कांग्रेस नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा बागेश्वर धाम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कांग्रेसियों, जरा अपने नेता दिग्विजय सिंह जी को सुन लीजिये...। वहीँ बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की सौगात के लिये वो किस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और बागेश्वर धाम के बाबाजी को धन्यवाद दे रहे है , उनकी खुलकर प्रशंसा कर रहे है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!