MBA की छात्रा से Rape: सहेली के चचेरे भाई ने शादी का वादा कर 6 साल बनाए संबंध, लिवइन में भी रखा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 23 Feb, 2026 02:28 PM

dwarkapuri area mba student allegedly raped on pretext of marriage

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी का झांसा देकर युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला Indore के Dwarkapuri थाना क्षेत्र का है, जहां MBA की छात्रा के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया...

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी का झांसा देकर युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला Indore के Dwarkapuri थाना क्षेत्र का है, जहां MBA की छात्रा के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दोस्ती एक युवक से थी, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का आश्वासन दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने छात्रा के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। मामले में एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!