सिंधिया की सभा में किसान की मौत, खुद सिंधिया भी हो गए परेशान

Edited By meena, Updated: 18 Oct, 2020 05:01 PM

farmer s death in scindia s gathering scindia herself also got upset

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा में शामिल होने पहुंचे एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सभा स्थल से लौट गए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बिना सभा किए ही...

खंडवा(निशात सिद्दीकी): मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा में शामिल होने पहुंचे एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सभा स्थल से लौट गए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बिना सभा किए ही कार्यक्रम स्थल से लौट गए। हालांकि जैसे ही उन्हें किसान की मौत की खबर मिली तो उन्होंने किसान को श्रद्धांजलि भी दी। वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यदि किसान को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

PunjabKesari

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंदाता विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल के लिए जनसभा करने वाले थे लेकिन इससे पहले कि वे सभा को संबोधित करते एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई और वहां खलबली मच गई।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!