दहेज के लिए पत्नी होती थी प्रताड़ित, परेशान पति ने दे दी अपनी जान (video)

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2021 07:27 PM

दहेज के लिए बेटियों को बलि चढ़ते तो सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश के देवास में दहेज की मां को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दहेज के लिए प्रताड़ना को पत्नी को मिलती थी लेकिन जान की बलि पति को देनी पड़ी। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना...

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): दहेज के लिए बेटियों को बलि चढ़ते तो सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश के देवास में दहेज की मां को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दहेज के लिए प्रताड़ना को पत्नी को मिलती थी लेकिन जान की बलि पति को देनी पड़ी। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना को देखकर अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं उसने सुसाइड नोट छोड़कर अपने माता पिता और भाई-भाभी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 

PunjabKesari

दिल को दहला देने वाला यह मामला पथरिया का है जहां सुहाव में रहने वाले मोहन ठाकुर का विवाह करीब 2 माह पहले आनू ग्राम की रहने वाली मेघा ठाकुर के साथ हुआ था। पति-पत्नी दोनों गांव में सुखी जीवन बता रहे थे लेकिन ससुराल वालों को बहू को दहेज कम दिए जाने को लेकर टीस थी।

PunjabKesari

बहू का आरोप है कि उसके पिता ने करीब 15,00000 रुपए पहले ही शादी के दौरान ससुरारियों को दिए थे लेकिन उन लोगों को मायकों वालों से उन्हें कुछ और चीजों के साथ ही गाड़ी भी चाहिए थी जिसको लेकर कहासुनी होती रहती थी। दहेज को लेकर मेघा की ससुराल वालों के साथ कहासुनी हो गई। उसके ससुर, सौतेली मां और जेठ-जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी दुख में उसके पति ने जहर खाकर जान दे दी।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर मृतक मोहन के परिजनों ने इस पूरे मामले में कुछ और ही बातें बताई हैं। उनका कहना है कि मोहन इंदौर में सीए का कोर्स कर रहा था जिसके बाद से वह डिप्रेशन में था। लॉकडाउन के चलते पढ़ाई ना होने से परेशान था जबकि दहेज का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं पुलिस मामले के हर बिंदु की जांच करने की बात कह रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!