विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व CM कमलनाथ ने शिवराज सरकार से पूछे ये सवाल

Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2020 04:36 PM

former cm kamal nath asked these questions to shivraj government

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर एक के बाद एक कई सवाल दागे। उन्होंने ट्वीटर के जरिए कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल जस के तस हैं जिनका जबाव जरुरी है। कमलनाथ ने ट्वीट में...

भोपाल(इजहार हसन खान): गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर एक के बाद एक कई सवाल दागे। उन्होंने ट्वीटर के जरिए कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल जस के तस हैं जिनका जबाव जरुरी है। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा- भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं , यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूं कि महाकाल की नज़रों से कोई भी पापी नहीं बचेगा।

PunjabKesari

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित है। जैसे -

  • जिस दुर्दांत अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वो इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुंच गया ?
  • वो उज्जैन कितने दिन रहा , किसके संरक्षण में रहा ?
  •  उसके साथ कितने साथी थे , वो कहां है ?
  • महाकाल मंदिर में वो कैसे बेख़ौफ़ टहलता रहा, उसकी मंदिर की तस्वीरें किसने वायरल की ?
  • सावन का माह चल रहा है, महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर है।
  • ऐसे में इतना दुर्दांत अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को कैसे भेद कर मंदिर में आसानी से प्रवेश पा गया ? 
  • यह तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है ?
     

PunjabKesari
 

  • इतना दुर्दांत अपराधी ख़ुद अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया ?
  • इतने बड़े अपराधी की जानकारी लगने के बाद इसे पकड़ने आयी पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं ?
  • सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला ? 
  • आख़िर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था, जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ ?
  • इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मशार किया है। सरकार इन सवालों का जवाब दे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!