अरे ये क्या हुआ ! अचानक बही चार कारें, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू...हैरान करने वाली तस्वीरें

Edited By meena, Updated: 14 Sep, 2020 03:00 PM

four cars suddenly appear in the strong current of water

इंदौर से सटे मानपुर के एक पिकनिक स्पॉट पर रविवार को पिकनिक मनाने गए लोगों की भारी मुश्किल में पड़ गए और देखते ही देखते उनकी जान पर बन आई। हालांकि, राहत की बात ये है कि उन्हें ग्रामीणों का सहारा मिल गया नहीं तो...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर से सटे मानपुर के एक पिकनिक स्पॉट पर रविवार को पिकनिक मनाने गए लोगों की भारी मुश्किल में पड़ गए और देखते ही देखते उनकी जान पर बन आई। हालांकि, राहत की बात ये है कि उन्हें ग्रामीणों का सहारा मिल गया नहीं तो उफान पर आये झरने में कई लोगों की जान चली जाती।

PunjabKesari

दरअसल, घटना इंदौर की महू तहसील के मानपुर के जोगीभड़क झरने की है। जहां रविवार को पानी अचानक उफान पर आने पर, एक के बाद एक 4 कारे बहने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक बेटलिया ग्राम के जोगीभड़क झरने में रविवार शाम को 4 बजे कुछ लोग पुल पर और उसके आस - पास कार पार्क कर नहा रहे थे।

PunjabKesari

लेकिन तभी तेज बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया और पिकनिक मनाने आये लोग तुरंत मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन तेज बहाव में एक बलेनो कार बहकर नेस्तोनाबूत हो गई। वहीं 3 कारों को ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बचा लिया। फिलहाल, इस पूरे मामले का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!