राज कुंद्रा के समर्थन में आई गहना वशिष्ठ, कहा- इरॉटिका को पॉर्न से मिक्स न किया जाए

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2021 01:43 PM

gehna vashishta came in support of raj kundra

पोर्न मूवी बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ उनके समर्थन में आ गई है। गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। कानून अपना काम करेगा और ट्रायल के...

भोपाल: पोर्न मूवी बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ उनके समर्थन में आ गई है। गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। कानून अपना काम करेगा और ट्रायल के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं। जिक्रयोग है कि इसी मामले में फरवरी में गहना वशिष्ठ की भी गिरफ्तारी हुई थी। वह लगभग पांच महीने जेल में रही थी। जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद गहना को जमानत मिली थी।

PunjabKesari

कौन है गहना वशिष्ठ...
गहना वशिष्ठ का असली नाम वन्दना तिवारी है और वो भोपाल की रहने वाली है। गहना ने भोपाल के आल सेंट कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढाई पूरी करने के बाद वो मुम्बई चली गई लेकिन उसका भोपाल आना जाना लगा रहता था।

PunjabKesari

मॉडल गहना वशिष्ठ द्वारा जारी वीडियो के अनुसार,'मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि कोई भी पॉर्न नहीं बना रहा है। नार्मल वीडियो थे जैसे एकता कपूर 'गंदी बात' बनाती हैं और न जाने कितनी फिल्में हैं, जिसमें बोल्ड कंटेंट होता हैं। इसमें फिर भी कम बोल्डनेस है। ऐसा कहना गलत है कि इतने वीडियो पाए गए, पहले ये देखा जाए कि वो पॉर्न हैं भी या नहीं। कोई भी ऐसा वीडियो हमारा पॉर्न की कैटगरी में नही आता है। 18 साल से ऊपर के लोग पॉर्न और इरॉटिका में फर्क समझ सकते हैं। मुंबई पुलिस पर मुझे भरोसा है। चीजों को गलत न दिखाया जाए। सच दिखाया जाए। कुछ लोगों को टार्गेट किया जा रहा है। नार्मल बोल्ड वीडियो है न कि पॉर्न है। शिल्पा शेट्टी का बार-बार नाम लिया जा रहा है। मेरी सभी से गुजारिश है कि इरॉटिका को पॉर्न से मिक्स न किया जाए। 'गहना के बयान पर मुंबई पुलिस का कहना है वो खुद भी इसी मामले में आरोपी है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है और केस को कमजोर करने के लिए  जमानत पर होने के कारण गहना केस को कमजोर करने के लिए बयानबाजी कर रही है।

PunjabKesari

इस केस में हुई थी जेल...
गहना पर आरोप है कि वह यूके बेस प्रदीप बख्शी की कंपनी केनरिन प्रोडक्शन के लिए भारत में काम करती थीं। यह कंपनी वीडियो प्रोडक्शन का काम करती है। भारत में गहना के साथ उमेश कामत भी इसी कंपनी का काम देखता था। बता दें कि पोर्न वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मंगलवार को देर रात को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई। आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा अपने एप हॉटशॉट के जरिए अश्लील वीडियो डीलिंग कर रहे थे। उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था जिसका एडमिन राज कुंद्र था। इस ग्रुप में हॉटशॉट्स की क्लिप से संबंधित वितरण और लेन-देन की बात की जाती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!