कलयुगी बेटों ने जिंदा मां को कागजों में दी मौत, जमीन करवा ली अपने नाम

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2025 03:43 PM

kaliyug s sons killed their living mother on paper

मध्यप्रदेश अजब है सबसे गजब है...जी हां एक ऐसा ही मामला छतरपुर से सामने आया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्यप्रदेश अजब है सबसे गजब है...एक ऐसा ही मामला छतरपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को उसके बेटों ने पटवारी और तहसीलदार के साथ मिलकर मृत घोषित कर जमीन अपने नाम करा ली। प्रमाण आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। मामला छतरपुर जिले के ईशानगर तहसील क्षेत्र के ग्राम कटारे के पुरवा का एक ऐसा मामला आया है। जहां मां को मृत बताकर बेटों ने जमीन अपने नाम करा ली।

PunjabKesari

दरअसल गांव की गौरीबाई अहिरवार को उसके ही बेटों, पटवारी, तहसीलदार ने मिलकर कागजों में मृत घोषित कर दिया जबकि वह वृद्धा पेंशन और राशन ले रही है। महिला को कागजी मौत देने में उसके बेटे और हल्का पटवारी के साथ ईशानगर तहसीलदार भी शामिल हैं। यह कृत्य विशुद्ध रूप से अपराधिक मामले के दायरे में आता है। जिसमें बेटों और पटवारी ने एक वृद्ध महिला के साथ धोखाधड़ी की है। साथ में ईशानगर के तहसीलदार भी शामिल हैं जिन्होंने मृत्यु प्रमाणपत्र के बिना ही फोती नामांतरण का आदेश जारी कर दिया।

छतरपुर जिले में तो लगता है कि पूरी सत्ता ही नौकरशाह चला रहे हैं। कलयुग में अनेकों माफिया है जो नौकरशाहों पर हावी है। तो क्या नौकरशाह और माफिया का तंत्र प्रदेश का रथ खींच रहा? यह इसलिए कि न्याय की उम्मीद किस से करोगे ज़ब मनमर्जी के सैलाब में नियम कायदे क़ानून खुद न्याय पाने के मोहताज हो जाये। तभी तो पूरे गिरोह ने मिलकर बूढ़ी गौरीबाई को कागजों में मौत देकर उसके हिस्से की जमीन और हक हथिया लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!