मोमोस खिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर दोस्तों को सौंप दिया, बारी बारी से सभी ने पूरी की हवस

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Sep, 2025 04:33 PM

made wife unconscious by feeding momos then handed over to friends

मध्य प्रदेश में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को मोमोज में नशे की दवा खिलाकर गैंगरेप कराया। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की FIR दर्ज की है।

छतरपुर: मध्य प्रदेश में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को मोमोज में नशे की दवा खिलाकर गैंगरेप कराया। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को छतरपुर सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर महिला संदिग्ध हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने अपने पति और दो अन्य लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पत्नी ने पति पर लगा गंभीर आरोप
महिला ने बताया कि उसका पति उसे बाजार ले गया और मोमोज खिलाए। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे हाईवे किनारे हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति और दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे के अनुसार, महिला ने पहले भी कई बार दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन बयान नहीं देने पर आरोपी न्यायालय से बरी हो जाते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!