राहुल गांधी कब कहां क्या बोल दें, ये कांग्रेस को भी नहीं पता- मंत्री राकेश सिंह

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2025 07:41 PM

minister rakesh singh s taunt on rahul gandhi

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह आज इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई विषयों पर अपनी बात सामने रखी...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह आज इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई विषयों पर अपनी बात सामने रखी। इस दौरान जहां उन्होंने भाजपा के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, तो वही कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की दूरदर्शी सोच के चलते देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश को मिलने जा रही है। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए राकेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कब क्या कहेंगे, ये कौन जानता है, उनकी पार्टी भी नहीं जानती। रोज सुबह उन्हें जो बताया जाता है, उसमें से आधा वो भूल जाते हैं, आधा उन्हें याद रहता है। बोलते समय वे अपने दिमाग का जब इस्तेमाल करते हैं तो वो ऐसे रूप में ही सामने आता है। लेकिन देश को बार बार वोट बैंक में बांटना कहीं से भी उचित नहीं है। इसी का खामियाजा कांग्रेस भुगत रही है।

वहीं बीजेपी की तर्ज पर काम करने के बयान पर राकेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व को स्वीकार क्यों नहीं कर लेती। कहां तक नकल करते रहेंगे। जब उसमें अकल का इस्तेमाल नहीं होगा तो नकल भी कहां सफल होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब केवल बयानबाज़ी तक सिमट कर रह गई है। इसके अलावा मंत्री राकेश सिंह सिंह ने और भी कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात सामने रखी।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

राकेश सिंह ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध पर कहा कि चैलेंज ममता बनर्जी के लिए ही है। देश के संविधान से ऊपर कोई नहीं है। इन विपक्षियों की एक खासियत है, ये संविधान जेब में रखकर घूमते हैं और संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। यदि देश की पार्लियामेंट ने अगर कोई कानून पास किया है तो संविधान समंत है। इसलिए उसके विरोध में जाना, संविधान का मजाक उड़ाने के बराबर है। ममता बनर्जी वोटों के तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पं बंगाल में बहुसंख्यक हिंदु वर्ग के लोग बुरी तरह से आहत है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!