दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, बच्चों की मौत, महिला की बची जान

Edited By meena, Updated: 29 Oct, 2024 06:26 PM

mother jumped into the well with two children children died woman survived

छतरपुर में मंगलवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में मंगलवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने महिला और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन हादसे में बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला की जान बच गई। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना में डेढ़ माह के कौशल और डेढ़ साल की अंशिका की मौत हो गई। वहीं महिला रामकली की जान बच गई। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा सहित पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!