भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रुपए देगी MP सरकार, CM मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

Edited By meena, Updated: 09 Aug, 2024 02:07 PM

mp government will give one crore to indian hockey team player vivek sagar

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को...

भोपाल : पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्य प्रदेश सरकार एक लाख रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। इसके अलावा जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा से भी बात की और इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है।

हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के लिए एक करोड़ रुपए का किया ऐलान

सीएम मोहन यादव ने हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि #OlympicGames में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

PunjabKesari

जेवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय. मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।"

PunjabKesari

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भारतीय हॉकी टीम को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चक दे इंडिया, पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्य प्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं। बधाई, अभिनंदन।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!