मुस्लिम बच्ची ने कंठस्थ कर लिए भागवत गीता के श्लोक, 12 साल की उम्र में कर दिखाया कमाल

Edited By meena, Updated: 01 Mar, 2021 05:28 PM

muslim girl from chhindwara memorized verses of gita

मध्य प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया है। बच्ची ने महज 12 साल की उम्र में यह बड़ा कमाल कर दिखाया है। मुशेरीफ खान नाम ने इस कमाल का श्रेय अपने माता-पिता व महिला टीचर को दिया है उसका कहना है कि उन्हीं की प्रेरणा से उसने गीता के 500...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): मध्य प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया है। बच्ची ने महज 12 साल की उम्र में यह बड़ा कमाल कर दिखाया है। मुशेरीफ खान नाम ने इस कमाल का श्रेय अपने माता-पिता व महिला टीचर को दिया है उसका कहना है कि उन्हीं की प्रेरणा से उसने गीता के 500 श्लोक कंठस्थ किए हैं।

PunjabKesari

छिंदवाड़ा की एक 8वीं क्लास में अध्यनरत बच्ची मुशेरीफ खान ने अपने माता-पिता और महिला टीचर की प्रेरणा से हिंदुओं के धर्म ग्रंथ श्रीमदभागवत गीता के श्लोक याद किए हैं। बड़े फर्राटे से ये बच्ची गीता के श्लोक पढ़ डालती है। कहीं से भी गीता के किसी भी अध्याय का श्लोक इस से पूछ लिया जाए इसे सुनाने में कोई कठिनाई नहीं होती। खास बात यह कि इस बच्ची का गीता याद कर लेना समाज मे फैल रही नफरत को भी बड़ा जवाब है। वहीं बच्ची ने भगवत गीता के प्रति रूचि जगाने के लिए अपनी एक महिला टीचर को श्रेय दिया है। साथ ही इस प्रेरणा को जगाने के लिए अपने माता-पिता का धन्यवाद किया है ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!