इस मंदिर में शाम होने के बाद कोई नहीं रुकता, रात में दिखता है खौफनाक नजारा

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 Jun, 2020 01:15 PM

वैसे तो हमारे देश में कई रहस्यमयी मंदिर हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में एक ऐसा मंदिर भी है। जहां शाम ढलने के बाद कोई भी नहीं रूकता। ये मंदिर है मुरैना जिले में ...

मुरैना (गिर्राज शर्मा): वैसे तो हमारे देश में कई रहस्यमयी मंदिर हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में एक ऐसा मंदिर भी है। जहां शाम ढलने के बाद कोई भी नहीं रूकता। ये मंदिर है मुरैना जिले में शाम होने के बाद कोई नहीं रूकता। कहा जाता है कि। रात में यहां वो नजारा दिखता है। जिसे देखकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। स्थानीय लोग इसे भूतों वाला मंदिर भी कहते हैं। ककनमठ मंदिर का इतिहास करीब एक साल हजार पुराना है। इस मंदिर का निर्माण कछवाह वंश के राजा ने अपनी प्रिय रानी के लिए करवाया था।

PunjabKesari, haunted place where people can not stay, haunted place, 1000 year old temple, Kakanmath Temple, Morena Histical Temple, Gwalior History

बेजोड़ स्थापत्य कला का उदाहरण है ये मंदिर
मुरैना जिले के सिहोनिया में स्थित 11 वीं शताब्दी का ककनमठ मंदिर आज भी अपनी बेजोड़ स्थापत्य कला को समेटे हुए है। पत्थरों को एक दूसरे से सटा कर बने इस मंदिर के बीचो बीच शिव लिंग स्थापित है। इस मंदिर की विशेषता यह है, की इसके निर्माण में किसी भी चुना या गारा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। खास बात यह है कि पत्थरों को एक दुसरे से सटा कर 120 फीट ऊंचे इस मंदिर का उपरी सिरा और गर्भ गृह सैकड़ों साल बाद भी सुरक्षित है। इस मंदिर को देखने में लगता है कि यह कभी भी गिर सकता है। लेकिन ककनमठ मंदिर सैकडों सालों से इसी तरह टिका हुआ है यह एक अदभुत करिश्मा है। इसकी एक औऱ ये विशेषता है। कि इस मंदिर के आस पास के सभी मंदिर टूट गए हैं। लेकिन ककनमठ मंदिर आज भी सुरक्षित है।

PunjabKesari, haunted place where people can not stay, haunted place, 1000 year old temple, Kakanmath Temple, Morena Histical Temple, Gwalior History

11 वीं सदी में राजा कीर्ती ने कराया था निर्माण
मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर सिहोनिया गांव में स्थित ककनमठ मंदिर को राजा कीर्ति सिंह ने बनवाया था। राजा की पत्नी रानी ककनावती भगवान भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने ही इस मंदिर का निर्माण कराया था इसलिए इसका नाम ककनमठ मंदिर पड़ा। इस मंदिर की विशेषता हे की यह मंदिर मिट्टी के टीले पर बना हुआ है और 120 फीट ऊंचा है। ककनमठ स्थित इस मंदिर के दुसरे चरण में जैसे ही हम सीढियों से चढ़ कर ऊपर जाते हैं। तो बेजोड़ स्तम्भों का मंडप नुमा दिखाई देगा। गर्भ गृह में शिव लिंग स्थित है। ये अपने आप में अनोखा शिवलिंग है। जहां नंदी महाराज नहीं हैं।

PunjabKesari, haunted place where people can not stay, haunted place, 1000 year old temple, Kakanmath Temple, Morena Histical Temple, Gwalior History

एक ही रात में भूतों ने बनाया था मंदिर...  
बताया जाता है कि भूतों ने इस मंदिर का निर्माण रात में शुरू किया। लेकिन सुबह के वक्त जब गांव की किसी महिला ने आटा पीसने के लिए चक्की चलाई। तो उसकी आवाज सुनकर भूत वहां से भाग गए, और मंदिर का काम अधुरा रह गया। लोकमत है कि जिस दिन इस मंदिर के सामने से एक साथ नाई जाति के 9 काने दुल्हे निकलेंगे, तो उस दिन ये मंदिर खुद ब खुद गायब हो जाएगा। मुरैना में स्थित ककनमठ मंदिर पर्यटकों के लिए विशेष स्थल है। यहां की कला और मंदिर की बड़ी-बड़ी शिलाओं को देख कर पर्यटक भी इस मंदिर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते। मंदिर की दीवारों पर देवी-देवताओं की प्रतिमायें पर्यटकों को खजुराहो की याद दिलाती हैं। मगर प्रशासन की उपेक्षा के चलते पर्यटक यदा-कदा यहां आ तो जाते हैं। मगर सुविधाओं के आभाव में खुद को ठगा सा महसूस करते हैं।  

PunjabKesari, haunted place where people can not stay, haunted place, 1000 year old temple, Kakanmath Temple, Morena Histical Temple, Gwalior History

मंदिर के बारे में सच क्या है। ये तो ऊपरवाला ही जनता है। मगर बड़े बुजुर्ग कहते हैं, कि इस मंदिर का निर्माण रातों रात भूतो द्वारा किया गया है। अब ये कहानी है या हकीकत, लेकिन जो भी है बहुत अद्भुत है।  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!