PM मोदी के बर्थडे पर छग BJP शुरू करेगी सेवा ही समर्पण अभियान, गरीबों और जरुरतमंदों को मिलेगा लाभ

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2021 05:44 PM

on the birthday of pm modi the bjp will start the campaign

भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रायपुर में सेवा ही समर्पण अभियान का संचालन करने जा रही है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान समाज में पिछड़े, गरीब, किसान समेत...

रायपुर(सूर्यपाल): भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रायपुर में सेवा ही समर्पण अभियान का संचालन करने जा रही है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान समाज में पिछड़े, गरीब, किसान समेत विभिन्न वर्गों के लिए बनाई गई योजनाएं लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

PunjabKesari

प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भाजपा के अभियान की जानकारी देते हुए डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान 20 दिनों तक चलेगा। सभी प्रदेश और ज़िला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही ज़िला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। इसका लाभ गरीब बस्तियों और वृद्ध आश्रमों में रहने वालों को भी मिलेगा। वहीं पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन दुकानों में जाकर पीएम मोदी की फ़ोटो वाला बैग वितरण करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम के प्रवक्ता राजेश मूणत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व अन्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!