घर की छत पर लहराया पाकिस्तान का झंडा ! मकान मालिक पर FIR

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2020 02:11 PM

pakistan s flag waved on the roof of the house fir on landlord

मध्य प्रदेश के देवास में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। मकान पर पाकिस्तान का झंडा लहराए...

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। मकान पर पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर देवास के निकट शिप्रा का एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराता दिख रहा था। घटना को लेकर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। मामले में खुलासा हुआ कि मकान मालिक का नाम फारूख खां है और छत पर झंडा उसके बेटे ने लगाया था।
PunjabKesari

घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की टीम व राजस्व अमला मौका पर पहुंचा। लोक शांति में विघ्न डालने या ऐसी संभावना होने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर झंडा जब्त कर लिया और आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153A के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह झंडा कैसे और कहां से आया और कौन लाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!