MP के उज्जैन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे’! महामंडलेश्वर अखाड़े ने की सजा-ए-मौत की मांग

Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2021 06:14 PM

मोहर्रम पर्व को लेकर शहर के थाना जीवजीगंज क्षेत्र अंतर्गत गीता कॉलोनी में देर रात एकत्रित हुई अल्पसंख्यक समाज की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुछ आसमाजिक तत्वों में देश विरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना...

उज्जैन: मोहर्रम पर्व को लेकर शहर के थाना जीवजीगंज क्षेत्र अंतर्गत गीता कॉलोनी में देर रात एकत्रित हुई अल्पसंख्यक समाज की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुछ आसमाजिक तत्वों में देश विरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना संबंधी जब तक पुलिस को सूचना मिला या पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक भीड़ छंट चुकी थी, लेकिन सुरक्षा में ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में छावनी बना दी और मोर्चा संभाला। वहीं घटना का वीडियो वायरल होते ही हिन्दू संगठन द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया था, फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर 10 संदिग्धों के विरुद्ध मामला दर्ज कर 4 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी से पूछताछ जारी है व अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं घटना को लेकर आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर ने ऐसे लोगों के विरुद्ध सजा ए मौत की मांग की है। जिला पुलिस ने भी माहौल देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी कर ली है।

PunjabKesari

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि जीवाजिगंज थाना क्षेत्र में देर रात 10 बजे करीब सूचना मिली थी कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे बाजी की है, मौके पर जाकर जब देखा तो वीडियो फुटेज व अन्य डिटेल के आधार पर 10 के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर 4 को गिरफ्तार किया है, जिनसे पुछताछ जारी है, पाकिस्तान समर्थंक नारे बाजी क्यों की गई थी।

PunjabKesari

आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य शेखर (अतुलेशानंद सरस्वती) ने विरोध जताते हुए कहा कि कल देर रात 11 बजे करीब निकास चौराहे पर जो तालिबानी व पाकिस्तान समर्थंक व भारत देश विरोधी नारे बाजी की गई ये देश विरोधियों का समर्थन है, इससे पहले इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल से भी ऐसी सूचना आई जिस तरह से जेहाद फैल रहा है। उसपर मप्र शासन को विचार करना चाहिए।  ऐसे लोगों के विरुद्ध मौत की सजा होना चाहिए। उज्जैन जिला प्राशासन ने गिरफ्तारी कर बहुत अच्छा कार्य किया लेकिन कब तक सिर्फ गिरफ्तारी, जैसे तालिबान ने कब्जा किया वैसे ये भारत के झंडे को भी नहीं छोड़ेंगे एक दिन।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!