अब कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह ने भी कहा- 'प्रियंका गांधी को राज्य सभा भेजा जाना चाहिए'

Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Feb, 2020 03:55 PM

priyanka gandhi should be sent to rajya sabha from madhya pradesh

र्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बाद अब कमलनाथ सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजे जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि जिस त...

भोपाल (इजहार हसन खान): पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बाद अब कमलनाथ सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजे जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कमलनाथ को मध्यप्रदेश लेकर आईं थीं, उसी तरह प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का वक्त आ गया है। 
 


कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने ट्वीट किया है कि ‘इंदिरा गांधी जी अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थी उन्हीं के पद चिन्हों पर प्रियंका जी चल रही हैं।  जिस तरह इंदिरा जी कमलनाथ को मध्यप्रदेश लाईं थी, उसी तरह अब प्रियंका गांधी जी को प्रदेश से राज्यसभा में लाने का वक्त आ गया है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal, Cabinet Minister Sajjan Singh Verma, Priyanka Gandhi, Rajya Sabha, Kamal Nath, Congress

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की बात कह चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!