राहुल गांधी ने CM मोहन को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की

Edited By meena, Updated: 05 Oct, 2026 02:08 PM

rahul gandhi wrote to cm mohan demanding an increase in the number of posts for

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आंदोलन कर...

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लिए जाएं। गांधी ने बीते 29 सितंबर को यादव को लिखे गए पत्र में यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं और इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है।

राहुल गांधी का कहना है, "इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है।" उन्होंने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी भर्ती में पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिससे एक ओर बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी और दूसरी ओर हजारों युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि कई अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, जबकि कई अभ्यर्थी अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूलों में सेवाएं भी दे रहे हैं।

उनके अनुसार, सीमित पदों के कारण उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं मिल पा रही है और इंतजार के दौरान कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच गए हैं। गांधी ने कहा कि अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को आंदोलन और भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात सुनने के बजाय सरकार की ओर से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के नोटिस वापस लेने और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने का आग्रह किया। उन्होंने वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने के साथ दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की भी मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!