यौन शोषण के धंधे का पर्दाफाश, नाबालिग बच्चियों को शराब पिलाकर कराया जाता था डांस

Edited By meena, Updated: 12 Jul, 2020 06:30 PM

sexual exploitation from minor girls in bhopal

राजधानी भोपाल में रातीबड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से यौनशोषण के धंधे का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़कियों को रसूखदारों की पर्टियों में सप्लाई किया जाता। जहां उन्हें शराब पिलाकर डांस कराया जाता था।...

भोपाल: राजधानी भोपाल में रातीबड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से यौनशोषण के धंधे का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़कियों को रसूखदारों की पर्टियों में सप्लाई किया जाता। जहां उन्हें शराब पिलाकर डांस कराया जाता था। रातीबड़ पुलिस ने रात को नशे में मिलने के बाद पांचों नाबालिग को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। काउंसलिंग के बाद पूछताछ में उन्होंने यौनशोषण किए जाने का खुलासा किया है। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि इस मामले में 21 साल की एक युवती स्वीटी और कारोबारी और अखबार के मालिक 68 वर्षीय प्यारे मिया पर भी मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिली। पुलिस ने उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वे शाहपुरा में विष्णु हाईट्स में एक फ्लैट में पार्टी से आ रही हैं। जहां उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए भेजा गया था। लड़कियों के अनुसार, श्यामला हिल्स निवासी स्वीटी(21) और प्यारे मियां(68) उनसे यह सब करवाते हैं। इस धंधे से कई और रसूखदारों का पर्दाफाश हो सकता है।

PunjabKesari

पुलिस ने लड़कियों के बयानों के आधार पर प्यारे मिया और स्वीटी पर पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि स्वीटी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्यारे मिया की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि प्यारे मिया नाबालिकों के यौनशोषण के बाद बालिग होने पर शादी कर देता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!