Ravindra Jadeja की बॉल पर केंद्रीय मंत्री Shivraj ने मारा चौका, तालियों से गूंज उठा मैदान

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 02 Feb, 2026 07:40 PM

shivraj hits a four off ravindra jadeja at mp sansad khel mahotsav in raisen

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रायसेन में एक यादगार और रोमांचक नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा जैसे ही मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों का जोश उस समय चरम पर पहुंच गया, जब...

रायसेन: सांसद खेल महोत्सव के दौरान रायसेन में एक यादगार और रोमांचक नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा जैसे ही मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों का जोश उस समय चरम पर पहुंच गया, जब केंद्रीय कृषि मंत्री और रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने जडेजा की गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया।
 

चौका लगते ही स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और पल भर में पूरा परिसर उत्सव के माहौल में डूब गया। खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक, हर कोई इस खास पल का गवाह बनता नजर आया। सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर रवींद्र जडेजा का भव्य स्वागत किया गया। स्टेडियम पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन हुआ। पुष्पवर्षा की गई, नारों की गूंज सुनाई दी और आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा दृश्य नजर आया। जडेजा की मौजूदगी से खिलाड़ियों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari, Raisen, Sansad Khel Mahotsav, Ravindra Jadeja, Shivraj Singh Chouhan, Cricket Event, Madhya Pradesh, Sports News, BJP Leaders, Stadium Moment

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे। रवींद्र जडेजा के आगमन से सांसद खेल महोत्सव में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!