जानिए कौन है Super Mom, जिनका जिक्र PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया

Edited By meena, Updated: 30 Jan, 2022 01:45 PM

super mom mentioned by pm modi in  mann ki baat

सुपर मॉम जिनका जिक्र पीएम मोदी ने आज मन की बात में किया कोई और नहीं बल्कि विश्वभर में कॉलर वाली बाघिन के नाम से पहचान बनाने वाली बाघिन है। पेंच टाइगर रिजर्व में रहने वाली इस बाघिन के नाम सबसे ज्यादा प्रसव और शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड है। इसका...

सिवनी: सुपर मॉम जिनका जिक्र पीएम मोदी ने आज मन की बात में किया कोई और नहीं बल्कि विश्वभर में कॉलर वाली बाघिन के नाम से पहचान बनाने वाली बाघिन है। पेंच टाइगर रिजर्व में रहने वाली इस बाघिन के नाम सबसे ज्यादा प्रसव और शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड है। इसका डन्म सितंबर 2005 में हुआ था और यह 8 बार मां बनी और 29 शावकों को जन्म दिया। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में इस बाघिन का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस बाघिन के नाम एक साथ 5 शावकों को जन्म देने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन कॉलर वाली बाघिन ने कुछ दिन पहले ही पेंच टाइगर रिजर्व  में दम तोड़ा था।
PunjabKesari

कॉलर वाली बाघिन का जिक्र पीएम मोदी ने भावुक होते हुए मन की बात में किया। उन्होंने कहा कि बाघिन की मृत्यु ने लोगों को इतना भावुक कर दिया, जैसे उनका कोई अपना दुनिया छोड़ गया हो। इसका अंतिम संस्कार भी किया गया। दुनिया में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति प्यार के लिए भारतीयों के प्यार की तारीफ की जा रही है। इस बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय हर चेतन जीव से संबंध बना लेता है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि विश्व कीर्तिमान बनाने वाली पेंच नेशनल पार्क सिवनी की सत्रह साल की कॉलर वाली बाघिन ने कुछ दिन पहले अंतिम सांस ली थी। इस खबर से सारे विश्व के वन्य अमले में शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं  वन्य जीव प्रेमियों ने सोशल मीडिया में अपनी सबसे चहेती बाघिन के लिए शोक संदेश छोड़े थे। इनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल है। बाघिन तीन-चार दिन से बीमार चल रही थी। इसके बाद सुपर मॉम यानी T-15 'कॉलर वाली' बाघिन को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!