सिंधिया को कोरोना होने की खबर से सियासी गलियारों में हड़कंप, कांग्रेस नेताओं ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2020 03:31 PM

the news of scindia being corona created a stir in the political corridors

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना की पुष्टि से मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी ने ट्वीट कर दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना की है।...

भोपाल(इजहार हसन खान): भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना की पुष्टि से मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी ने ट्वीट कर दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना की है। वही जयवर्धन सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया व उनकी माता के स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की कामना की। बताया जा रहा है कि सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अस्पताल ने ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।


PunjabKesari, Madhya Pradesh Hindi News, Punjab Kesari, BJP, Congress, Scindia Positive,  Coronavirus, Jitu Patwari

 

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी
कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना की। उन्होंने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनकी माता माधवी राजे सिंधिया के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं।

PunjabKesari

PunjabKesari

आपको बता दें कि भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया ग्वालियर नहीं पहुंचे हैं। उपचुनाव को लेकर सिंधिया समर्थक उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सिंधिया दिल्ली में ही थे। इसी दौरान वे कोरोना के चपेट में आ गए। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। सिंधिया में कोरोना के लक्षण थे, लेकिन उनकी मां में कोई सिम्टम्स नहीं थे। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। आज दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!