बड़ा हादसा : मां बम्लेश्वरी रोपवे की ट्राली रोप से गिरी, भाजपा नेताओं समेत 5 घायल

Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2025 05:03 PM

trolley of maa bamleshwari ropeway fell from the rope 5 injured

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने...

राजनांदगांव (देवेन्द्र गोरले) : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद नीचे आते समय ट्रॉली के ‘रोपवे' से अलग होकर गिर गई। हादसे में टॉली में सवार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं समेत छह लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर लगभग दो बजे पहाड़ी पर स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर से उतरते समय ‘रोपवे' का इस्तेमाल करने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि ट्रॉली ‘रोपवे' से अलग होकर नीचे गिर गई और इस घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मां बम्‍लेश्‍वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा नेता दया सिंह और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में भरत वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पैंकरा, वर्मा, दया सिंह और दो अन्य लोग शुक्रवार सुबह बम्लेश्वरी माता का दर्शन करने के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि सभी लोग पहाड़ी पर लगे ‘रोपवे' से ऊपर गए और जब वह दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे तब नीचे आते समय ट्रॉली ‘रोपवे स्टेशन' पहुंचने से ठीक पहले अचानक नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने ट्रॉली से बाहर निकाला और डोंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि भरत वर्मा की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव स्थानांतरित कर दिया गया। डोंगरगढ़ कस्बे में लगभग 1,600 फुट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां बमलेश्वरी देवी के प्रसिद्ध मंदिर में देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!