बैतूल में 5.5 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, छज्जे पर छिपाकर रखा था नशे का जखीरा

Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2025 04:57 PM

5 5 kg ganja recovered in betul

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 किलो गांजा बरामद किया है..

बैतूल (रामकिशोर पवार) : बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई इंदिरा कॉलोनी में की गई, जहां एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

गंज थाना पुलिस को 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके पर गीता यादव व शेख खीजर नामक दो लोगों को पकड़ा। जब उनके मकान की तलाशी ली गई तो छत के छज्जे पर प्लास्टिक के दो बैग में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। शेख खीजर के पास से 5.103 किलो और गीता यादव के पास से 395 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा आमला निवासी विकास उर्फ विक्की ठाकुर से खरीदा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्की ठाकुर और शेख राजा को भी गिरफ्तार कर लिया। गांजा लाने में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में शेख खीजर, गीता यादव, विकास ठाकुर और शेख राजा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!