‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा असर: 2 महीने में रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4.5 करोड़ के नशे का जखीरा जब्त

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 29 Mar, 2026 06:38 PM

operation aaghaat raigarh police seizes drugs 4 5 crore in massive crackdown

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के दो महीने पूरे होने पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध शराब, गांजा...

रायगढ़: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के दो महीने पूरे होने पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध शराब, गांजा और अफीम के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 394 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब ₹4 करोड़ 50 लाख मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसमें 2845 लीटर अवैध शराब, 100 किलो से अधिक गांजा और 2963 किलो अवैध अफीम (पौधों सहित) शामिल है। अवैध शराब के खिलाफ 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से कई को आबकारी एक्ट की अजमानती धाराओं के तहत जेल भेजा गया। विशेष रूप से 2612 लीटर महुआ शराब जब्त कर सीमावर्ती ओडिशा से हो रही तस्करी पर भी प्रभावी रोक लगाई गई।

PunjabKesari

वहीं गांजा तस्करी के खिलाफ 16 मामलों में 27 तस्करों को गिरफ्तार कर 100 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25 लाख 50 हजार बताई गई है। इसके अलावा तमनार और लैलूंगा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2963 किलो अफीम जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹4 करोड़ 18 लाख आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त 21 दुपहिया और 3 चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ‘नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि अपने क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मेरे मोबाइल नंबर 9479193200 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।’

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!