LPG Gas Cylinder: क्या अब मिलेगा 14.2 किलो की जगह 10 किलो वाला गैस सिलेंडर? सरकार ने कर दिया सब कुछ साफ

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Mar, 2026 11:05 PM

will we now get a 10 kg gas cylinder instead of the 14 2 kg one

देश में ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध के बीच LPG सप्लाई को लेकर आशंका उठ रही है।कई दिनों से गैस सिलेंडर को लेकर कई नियमों और बुकिंग में भी नई व्यवस्था देखने को मिल रही है । इसी बीच ऐसा भी सुनने को आ रहा है कि 14.2 किलो LPG गैस सिलेंडर की जगह 10 किलो का...

(डेस्क): देश में ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध के बीच LPG सप्लाई को लेकर आशंका उठ रही है।कई दिनों से गैस सिलेंडर को लेकर कई नियमों और बुकिंग में भी नई व्यवस्था देखने को मिल रही है । इसी बीच ऐसा भी सुनने को आ रहा है कि 14.2 किलो LPG गैस सिलेंडर की जगह 10 किलो का ही सिलेंडर मिलेगा।

लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर उठ रही चिंताओं पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने सिलेंडर में गैस की मात्रा घटाने की अफवाहों को खारिज करते हुए सप्लाई को स्थिर बनाए रखने और आम लोगों के साथ ही कारोबारियों को राहत देने के लिए कई अहम कदमों की घोषणा की है।

सिलेंडर का वजन घटाकर 10 किलोग्राम करने की कोई योजना नहीं

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर फैली एक बड़ी अफवाह को दूर किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन घटाकर 10 किलोग्राम करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस तरह की बातो को  पूरी तरह निराधार बताया है।वैसे  सरकार छोटे उपभोक्ताओं, विशेषकर प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

कमर्शियल एलपीजी को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला

वहीं कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर भी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब इसका 50 प्रतिशत हिस्सा सीधा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाएगा।  इस व्यवस्था के तहत 10 प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है।

1 रेस्टोरेंट ढाबे

2 होटल

4 औद्योगिक कैंटीन

5 फूड प्रोसेसिंग यूनिट

6 डेयरी

7 राज्य सरकार की सब्सिडी वाली कैंटीन

8 सामुदायिक रसोई, श्रमिकों के लिए विशेष मेस

9 मजदूरों और छोटे तबकों के लिए इंतजाम

10 स्ट्रीट फूड विक्रेता और छोटे खाद्य उद्योग

इसके साथ ही सरकार ने श्रमिक वर्ग के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 5 किलो के सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ PNG को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है ताकि इनको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। लिहाजा सरकार ने साफ कर दिया है कि 10 किलो वाले सिलेंडर बेचने की योजना मात्र एक अटकल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!