शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे समेत 32 लोग क्वारंटीन

Edited By meena, Updated: 21 May, 2020 11:02 AM

two days after the wedding the bride turned out to be corona positive

राजधानी भोपाल में एक नई नवेली दुल्हन में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के तीसरे दिन बाद युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। अब दुल्हे और परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन किया है।...

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक नई नवेली दुल्हन में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के तीसरे दिन बाद युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। अब दुल्हे और परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन किया है। प्रदेश में यह अपने आप में संभवत: पहला मामला है। भोपाल प्रदेश के कोरोना संक्रमित जिलों में से एक हैं और रेड जोन में हैं। बुधवार को आई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 39 नए मरीज मिले हैं। इनमें 7 जाटखेड़ी क्षेत्र के ही हैं, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। यहां अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। 

PunjabKesari

कोरोना पॉजिटिव युवती की शादी सोमवार को हुई थी। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी को सात दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें बच्चे, बूढ़े और जवान हर वर्ग के लोग मौजूद हैं। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 5735 हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 2733 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक 267 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!