सत्ता के नशे में BJP नेत्री ने उड़ाई कानून की धज्जियां, देखिए Video

Edited By meena, Updated: 13 Jun, 2020 07:40 PM

कहते हैं सत्ता का नशा सबसे ज्यादा मदमस्त करने वाला होता है! इसके नशे में चूर लोग कायदे कानून भी भूल जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जबलपुर से आया है जहां सत्ता के नशे में चूर बरगी विधानसभा की भाजपा नेत्री ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई और कोरोना संकट...

जबलपुर(विवेक तिवारी): कहते हैं सत्ता का नशा सबसे ज्यादा मदमस्त करने वाला होता है! इसके नशे में चूर लोग कायदे कानून भी भूल जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जबलपुर से आया है जहां सत्ता के नशे में चूर बरगी विधानसभा की भाजपा नेत्री ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई और कोरोना संकट में एक लंबा चौड़ा काफिला लेकर घूमने निकली पड़ी। वहीं प्रशासन में भाजपा नेत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके इस बात पर मुहर लगा दी कि कायदे कानून सिर्फ और सिर्फ आम जनता के लिए होते हैं।

PunjabKesari

लॉकडाउन की मार खाए बेबस मजदूरों के दर्द की तस्वीरें तो आप देख के बोर हो गए होंगे तो ये तस्वीर देख लीजिए बरगी मैडम की। सूबे के हालातों से बेखबर यह भाजपा नेत्री जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह है, जो अपने पुत्र नीरज सिंह ठाकुर के साथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बरगी से निकल पड़ी है।

PunjabKesari


बताया जा रहा है कि वे मां नर्मदा के दर्शन के लिए तिलवारा घाट गई थी। लेकिन यहां बड़ी बात यह है कि महज दर्शन मात्र करने के लिए इतने लावो लश्कर की क्या जररुत थी। इससे भी बड़ी बात यह कि इस दौरान उन्होंने बेलखेड़ा से निकलते वक्त कई थानों की सीमा निकल क्रॉस की लेकिन काफिला नहीं रोका गया, नियम कायदे कानून की धज्जियां की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई लेकिन प्रशासन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!