सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को खाना खाते वक्त कुचलती चली गई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, 7 गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jan, 2026 06:11 PM

13 laborers run over in jabalpur 2 dead 7 critical

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

खाना खाते वक्त आई मौत

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई का काम करने के बाद सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बरेला से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद कार ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान - 

चैनवती बाई (40 वर्ष)

लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

मंडला जिले के रहने वाले थे सभी मजदूर

मृतक और घायल सभी मजदूर मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी हैं। वे पिछले डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी कर रहे थे।

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है।

आरोपी चालक फरार, CCTV खंगाले जा रहे

बरेला थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इलाके में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!