प्यार में हैवान बना आशिक, शादी से इनकार किया तो लड़की को जिंदा जला दिया

Edited By suman, Updated: 04 Apr, 2019 11:28 AM

17 year old boy burnt the girl alive when she refused marriage

जिले में मानवता को शर्मंसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने लड़की को  केरोसिन डालकर जिंदा जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी 70 फीसदी जली हुई...

विदिशा: जिले में मानवता को शर्मंसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने लड़की को  केरोसिन डालकर निर्ममता से जिंदा जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी 70 फीसदी जली हुई अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
 

PunjabKesari

यै है पूरा घटनाक्रम
हैदरगढ़ टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक लड़के का अपनी ही हमउम्र लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह मंगलवार की रात को लड़की के घर पहुंचा और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह फिर लड़की के घर पहुंचा। उस वक्त लड़की के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर उसकी छोटी बहन थी। लड़के ने मौका देखकर लड़की के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। लड़की 70 फीसदी जल गई थी।गं भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच एसडीओपी करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!