चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, एक जिद्द के लिए खत्म कर दी जिंदगी

Edited By meena, Updated: 10 Sep, 2026 02:51 PM

uncle placed his two year old niece in a burning stove

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान दो साल की बच्ची को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की इलाज के दौरान बुधवार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान दो साल की बच्ची को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चाचा नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन का अपनी भाभी अंकिता से प्रेम संबंध था। अंकिता अपने पति और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। गत 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चलने पर बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को तीनों के बारे में जानकारी मिली। नितिन, अंकिता और बच्ची सात सितंबर को घुटकू लौट आए।

कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नितिन और उसके बड़े भाई सुधीर के बीच विवाद की सूचना मिली थी। इसके कुछ देर बाद नितिन का अपनी भाभी अंकिता से भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन ने गुस्से में अपनी दो साल की भतीजी परमेश्वरी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया था। आग की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा था। देर रात इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू की। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!