भिलाई में दिवाली की रात पटाखों से घायल हुए 21 लोग, डॉक्टर बोले- थोड़ी सावधानी से टल सकते हैं हादसे

Edited By meena, Updated: 21 Oct, 2025 07:07 PM

21 people were injured by firecrackers on diwali night in bhilai

रोशनी और उत्सव के पर्व दीपावली ने भले ही पूरे शहर को जगमग कर दिया, लेकिन इसी खुशी के बीच कई घरों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला...

दुर्ग/भिलाई (हेमंत पाल): रोशनी और उत्सव के पर्व दीपावली ने भले ही पूरे शहर को जगमग कर दिया, लेकिन इसी खुशी के बीच कई घरों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पटाखों की चमक के साथ इस बार दुर्ग-भिलाई में 21 लोग घायल हो गए। इनमें कई बच्चे और युवा शामिल हैं, जिनमें से कुछ को चेहरे और आंखों में जलन के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

PunjabKesari

भिलाई में सबसे ज्यादा केस सुपेला अस्पताल में 12 मरीज पहुंचे

सुपेला अस्पताल के रजिस्टर के अनुसार, रविवार और दिवाली की रात मिलाकर कुल 12 लोग पटाखों से झुलसकर अस्पताल पहुंचे। रविवार की शाम को 2 लोग मामूली रूप से झुलसे थे। दिवाली की रात (सोमवार) को 9 नए केस आए। वहीं मंगलवार की सुबह तक एक और व्यक्ति इलाज के लिए पहुंचा। अस्पताल प्रभारी डॉ. पीएम सिंह ने बताया कि अधिकांश लोगों को हाथ, पैर और आंखों में जलन हुई है। कुछ को पटाखे फटने से छोटी चोटें आई हैं। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि दिवाली जैसे त्योहार पर थोड़ी-सी असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। पटाखा जलाते समय कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाकर रखें, सिंथेटिक कपड़े न पहनें और बच्चों को अकेले पटाखे जलाने न दें।

दुर्ग जिला अस्पताल में 9 केस, एक मरीज की हालत गंभीर

दूसरी ओर, दुर्ग जिला अस्पताल में कुल 9 लोग पटाखों से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। इनमें 6 लोग दिवाली की रात झुलसे थे, जबकि मंगलवार सुबह 3 और मरीज पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के अनुसार ज्यादातर मरीजों को हल्की जलन या छोटे घाव हैं। लेकिन एक मरीज को ज्यादा झुलसने के कारण भर्ती किया गया है। बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर हादसे ‘निकट दूरी से पटाखा जलाने’ और ‘पटाखे को बार-बार हाथ में पकड़ने’ के कारण हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!