Edited By meena, Updated: 25 Sep, 2023 12:05 PM

बताया जा रहा है कि तड़के सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई हादसे में इसमें सवार शहडोल खनिज विभाग पदस्थ माइनिंग इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों की मौत हो गई।
उमरिया : उमरिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई हादसे में इसमें सवार शहडोल खनिज विभाग पदस्थ माइनिंग इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया, वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सभी मृतक शासकीय कर्मचारी थे, जो बर्थ डे पार्टी करके लौट रहे थे। हादसा उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी क्षेत्र के हाईवे 43 के मझगंवा गांव में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।