छतरपुर में पागल कुत्ते के काटने से 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Edited By Jagdev Singh, Updated: 08 Dec, 2019 12:39 PM

8 people seriously injured in mad dog bite in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आवारा कुत्तों का भारी आतंक है। यहां एक कुत्ते ने एक साथ 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छतरपुर जिला मुख्यालय शहर की है...

छतरपुर (कीर्ति राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आवारा कुत्तों का भारी आतंक है। यहां एक कुत्ते ने एक साथ 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छतरपुर जिला मुख्यालय शहर की है जहां वार्ड नंबर-2 दो और 5 में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है।

PunjabKesari

घायल बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्ता पागल है और पिछले कई दिनों से लोगों को परेशान कर रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका और जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब कुत्ते ने गली मोहल्ले में खेल रहे नाबालिक बच्चों को अपना शिकार बनाया है। जहां एक साथ कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चे इतनी बुरी तरह से घायल हुए हैं कि उनके शरीर और अंग क्षत-विक्षित हो गए हैं। वहीं इन सभी घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रखा गया है।

PunjabKesari

इसके पूर्व भी कुत्तों और सुअरों के हमले से शहर में दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके नगरपालिका अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इनके काटने से रैबीज और गंभीर बीमारियां फैल सकतीं हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!