दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किया रेप, युवती ने प्रेमी पर कराई FIR

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Jun, 2025 10:44 PM

a case of rape of a girl came to light in rewa

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर   युवती के साथ युवक ने रेप किया नागपुर की युवती ने लाल गांव निवासी युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने पहले दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

लेकिन अब युवक उसके साथ शादी नहीं कर रहा है युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती अर्पित से हुई थी। अर्पित ने 2023 में रीवा में उससे मुलाकात की ओर दुष्कर्म किया और शादी का वादा भी किया था।

जिसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन अब युवक शादी करने से मुकर गया है। विश्वविद्यालय थाना  पहुंचकर युवती ने मामला दर्ज कराया है, गुरुवार को युवती डीआईजी कार्यालय में पहुंची थी यहां पर उसने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी उसको लगातार धमकी दे रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!