कुत्ता मेरे साथ ही रहेगा… नई बहू की जिद से ससुराल में घमासान, रिश्ता टूटने की कगार पर!

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2025 05:18 PM

a different case has come to light in gwalior

पति-पत्नी के छोटे-छोटे मतभेद अब रिश्तों के बड़े मुद्दे बनकर सामने आने लगे हैं।

ग्वालियर। पति-पत्नी के छोटे-छोटे मतभेद अब रिश्तों के बड़े मुद्दे बनकर सामने आने लगे हैं। परिवार परामर्श केंद्र में रोजाना ऐसे मामले पहुंच रहे हैं, जहां शादी के कुछ ही दिनों में रिश्तों पर तलाक की नौबत आ जाती है। ताज़ा मामला ग्वालियर का है, जहां पालतू कुत्ता पति-पत्नी की जिंदगी में दीवार बन गया।

भिंड रोड के युवक की शादी कंपू क्षेत्र की युवती से हुई। शादी के महज़ 4 दिन बाद ही बहू अपना पालतू कुत्ता लेकर ससुराल पहुंच गई। उसका कहना था कि - 

“मेरी याद में कुत्ते ने खाना तक छोड़ दिया, वो मेरे साथ ही रहेगा।”

ससुराल में पहले कभी पालतू जानवर नहीं रखा गया था, इसलिए परिवार ने एतराज जताया। पति को कुत्ते से बदबू आने लगी, परिवार ने साफ कहा कि घर में कुत्ता नहीं रह सकता। लेकिन बहू अड़ गई -

जहां मैं रहूंगी, वहीं मेरा कुत्ता रहेगा!

यही बात तकरार का कारण बन गई और मामला बढ़ते-बढ़ते महिला थाने के परामर्श केंद्र पहुंच गया, जहां रोज़ाना ऐसे 2–3 अनोखे मामले दर्ज हो रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!