जबलपुर में झाड़ियों में मिली सिर कटी लाश, हाथ - पैर और सिर काटकर की गई हत्या

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2025 04:38 PM

a headless body was found in the bushes in jabalpur

जबलपुर जिले में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र में आने वाले कृष्णा कॉलोनी की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, धड़ से सिर और हाथ पैर अलग थे। गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी में खाली प्लॉट के पास काफी बदबू आ रही है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई तो एक लाश दिखाई दी। हाथ पैर और सिर काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

PunjabKesariअभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिर कटी लाश किसकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह शव कई दिन पुराना है और शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!