पागल कुत्ते ने आठ लोगों को बुरी तरह नोचा, 4 गंभीर घायल इंदौर रेफर

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2025 02:12 PM

a mad dog bit eight people badly

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आठ लोगों को पागल कुत्ते के काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया है...

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आठ लोगों को पागल कुत्ते के काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से चार को इंदौर में भर्ती कराया गया है। सेंधवा स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन बच्चों और एक महिला को पागल कुत्ते द्वारा काटे जाने पर इंदौर के एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कल जिले के वरला तहसील क्षेत्र के किरमला में सात लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया था। इनमें 7 वर्षीय ऋषिका को सिर और बाई आंख के पास, 4 वर्षीय रितिका को सिर में और 4 वर्षीय काजल को बाएं कान और गर्दन पर बुरी तरह से काटा गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों को पहले वरला और फिर सेंधवा के अस्पताल में भर्ती कराया किया, जहां से कल रात एमवाई अस्पताल इंदौर रेफर कर दिया गया। इन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन और बड़वानी से इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन लाकर भी लगाया गया। अस्पताल में इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, लेकिन बड़वानी की सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे स्वयं यह इंजेक्शन लेकर सेंधवा पहुंची और उन्हें लगाया गया। वहीं शेष तीन घायलों में से दो वरला में इलाज के बाद फिलहाल ठीक है। एक अन्य 18 वर्षीय साहिल भाइला को सेंधवा से इंदौर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन वह नहीं गया।

बड़वानी की सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे ने बताया कि तलवाड़ा डेब निवासी 10 वर्षीय बच्चे को भी कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया, जिसके चलते उसे कल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!