ग्वालियर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नलकेश्वर कुंड में डूबा, NDRF कर रही तलाश

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Jun, 2025 12:06 PM

a person drowned in water in gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नलकेश्वर कुंड में डूब गया।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नलकेश्वर कुंड में डूब गया। युवक नलकेश्वर महादेव के झरने में नहा रहा था तभी अचानक कुंड में डूब गया। यह घटना बुधवार की है घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है।

PunjabKesariइस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है। युवक का नाम धर्मेंद्र राणा बताया जा रहा है और युवक मुरार का रहने वाला है।

बुधवार को अपने 6 दोस्तों के साथ युवक नलकेश्वर गया था। कुंड की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग सका और गहरे पानी की तरफ युवक चला गया, फिर गायब हो गया अभी युवक की तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!