प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा युवक, खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 70 फ़ीसदी झुलसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jun, 2025 04:16 PM

a person set himself on fire in gwalior

युवती के घर के बाहर खुद में आग लगा ली युवक का नाम अजय है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकंदर कंपू क्षेत्र में पटिया वाले बाबा मोहल्ले में एक युवक ने रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों से तंग आकर युवती के घर के बाहर खुद में आग लगा ली युवक का नाम अजय है। यह घटना शनिवार देर रात की है। युवक 75 प्रतिशत तक जल गया है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि युवक मोहल्ले की एक युवती से प्यार करता है और कुछ दिनों से युवक और युवती के बीच विवाद चल रहा था।  युवक देर रात युवती के घर के बाहर पहुंचा और खुद में आग लगा ली। जब तक आग बुझाई गई, तब तक युवक 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था, माधौगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पाया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था और इसी संबंध से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!