डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक के सिर में मारी गोली, हुई मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Apr, 2025 06:31 PM

a person was killed after a dispute in gwalior

ग्वालियर में विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या

ग्वालियर। (अंकुर जैन): ग्वालियर में शादी समारोह में विवाद हो गया और एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया था जिसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था, शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था लेकिन अब पुलिस ने दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। यह घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी अकबई में 16 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की यह घटना है।

यहां रामदयाल रावत के बेटे रोहित की शादी में बारात ग्राम छोटी अकबई में आई थी। बारात में शामिल हरीमोहन रावत के भतीजे सुनील रावत का डीजे पर डांस करने को लेकर ग्राम गोरा निवासी रोहित रावत और उसके साथी से विवाद हो गया। देर रात रोहित रावत बंदूक लेकर आ गया था। उसने सुनील पर फायरिंग कर दी। गोली सुनील के सिर के सामने वाले हिस्से में लगी। घायल सुनील को तुरंत ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

PunjabKesariइलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई है। पुलिस ने रोहित रावत और लाइसेंस धारक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन युवक की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शादी समारोह में विवाद के बाद युवक को गोली लगी थी। जिसकी आज मौत हो गई. मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

146/2

14.2

Delhi Capitals

203/8

20.0

Gujarat Titans need 58 runs to win from 5.4 overs

RR 10.28
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!